बिहार

सगुना मोड़ पर चेकिंग में पकड़ी गई चोरी की बाइक

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) सगुना मोड़ पर गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। जानकारी के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक गाड़ी छोड़कर फरार होने का प्रयास करने लगा।

एचएचडी मशीन से जांच करने और गाड़ी के मालिक से संपर्क करने पर पता चला कि यह वही गाड़ी है, जिसकी चोरी 11 नवंबर 2024 को हो गई थी। इस संबंध में वाहन स्वामी ने मुफ्फसिल थाना, बक्सर में एफआईआर दर्ज कराई थी।

Advertisements
Ad 1

मुफ्फसिल थाना से संपर्क करने पर भी इसकी पुष्टि हुई कि वाहन चोरी का मामला दर्ज है। बरामद मोटरसाइकिल को दानापुर चौकी में जब्त कर खड़ा करा दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: