बिहार

नखास देवी स्थान मंदिर से निकला भव्य कलश शोभायात्रा

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) जय माता दी के नारों से गुंजायमान हुआ पटना सिटी. बैंड बाजे एवं झांकी के साथ नखास देवी स्थान मंदिर, पटना सिटी के प्रांगण से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया, जिसमें 351 महिलायें कलश लेकर कंगन घाट तक गईं तथा वहां से कलश में जल भरकर वापस आई. इस भव्य कलश यात्रा में 1000 से ज्यादा भक्तगण के साथ अनेक संगठन के लोगों के साथ साथ समाज के वरिष्ठ लोग शामिल हुए. पूरे श्रद्धालुओं एवं भक्तगण में काफी जोश एवं उत्साह देखा गया।

वहीं कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में विधि विधान के साथ साप्ताहिक पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा जिसके तहत आगामी 21 जून को सुबह में श्री राधा-कृष्ण मूर्ति एवं माँ वैष्णो देवी की मूर्ति का नगर भ्रमण होगा व 22 जून को मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा पूजन एवं शाम में विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पारस महतो, राजेंद्र सहनी, मुकेश रंजन, वार्ड पार्षद मनोज मेहता, युवा नेता विनीत कुशवाहा, रोहित रजक, अभिषेक कुमार, डॉ. विनोद अवस्थी, अजीत गुप्ता, सूरज सहनी, परस नाथ मेहता, सुमित मेहता, ओम प्रकाश गुप्ता, संतोष गुप्ता के साथ साथ अन्य गणमान्य लोग इस कलश यात्रा में शामिल होकर पुण्य का भागी बनें।

Related posts

बिहार शरीफ में सड़क हादसे में घायल गौरीचक के पिकअप चालक की पीएमसीएच में छह दिन बाद मौत!

देवराज के इलाज के लिए सहयोग की जरूरत

बिहार के 155 मॉडल स्कूलों में JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग शुरू, 700 स्कूलों में ‘विद्या साथी’ ऐप से 24 घंटे मिलेगी पढ़ाई की सुविधा

error: