बिहार

गया रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की स्लीपर बोगी में लगी आग से मची अफरातफरी

बिहार(न्यूज़ सभार): गया में रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के स्लीपर बोगी में अचानक आग लग गई। जिससे स्टेशन पर यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई।सूचना के बाद आरपीएफ के जवान, जीआरपी, रेलवे के अधिकारी सहित फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई तब तक बहुत देर हो चुकी थी।बोगी जलकर राख हो गई।इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।गया रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की स्लीपर बोगी में लगी आग से मची अफरातफरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में आग लगने के वक्त मौजूद व्यक्ति ने बताया कि वे जब घूम रहे थे, तब ट्रेन के एक स्लीपर बोगी से धुंआ निकलते देखा। इसकी सूचना उन्होंने आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे के अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद जिला प्रशासन और रेलवे के कई बड़े प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का कोशिश की जाने लगी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।पूरी बोगी जलकर खाक हो गई थी।

Advertisements
Ad 1

गया रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की स्लीपर बोगी में लगी आग से मची अफरातफरी।बताया जाता है कि कोरोना से निपटने के लिए इसमें आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। आग बुझाने के क्रम में उस बोगी को अन्य बोगी से काटकर अलग किया गया ताकि अन्य बोगियों में आग न पकड़ ले। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहंची और आग पर काबू पाया जा सका। ट्रेन में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। जिस ट्रेन में यह हादसा हुआ है वह ट्रेन अप्रैल 2020 से गया जंक्शन के पिलग्रीम प्लेटफार्म पर खड़ी थी।

Related posts

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्री जीतन राम माँझी और मंत्री संतोष सुमन की इफ्तार पार्टी में शिरकत की

गैस सिलेंडर वितरण की स्थिति पर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, सीमावर्ती जिलों में सघन छापेमारी के निर्देश

error: