बिहार

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 60 वर्षीय किसान की मौत!

अररिया, रंजीत ठाकुर गुरुवार की देर संध्या को भांगही पंचायत वार्ड नं 15 श्यामनगर गांव के 60 वर्षीय किसान सुरेंद्र ठाकुर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल अवस्था में वे कई मिनट तक सड़क पर ही पड़े रहे । सड़क से गुजर रहे राहगीर ने आकर बस्ती में बताया कि एक व्यक्ति रोड पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। वहीं उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बथनाहा थाना पुलिस को भी सूचना दिया । वहीं सूचना के बाद बस्ती के लोगों ने परिजनों की मदद से स्थानीय चिकित्सक के पास इलाज के लिए घायल किसान को ले जाया गया । जहा चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया । परिजनों तथा बथनाहा पुलिस के सहयोग से उन्हें नेपाल स्थित नार्शिंग होम इलाज के लिए भेजा गया जहां इलाज के दौरान देर रात्रि को उनकी मौत हो गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृत किसान मवेशी चराने के बाद वापस घर लौट रहे थे । लौटने के दौरान बथनाहा बीरपुर मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही वाहन ने ठोकर मार दिया । वहीं ठोकर लगने के बाद वाहन चालक वाहन के साथ फरार हो गए । जबकि ठोकर इतनी जोरदार थी की वाहन का शीशा का टुकड़ा सड़क पर बिखरा पड़ा था । जबकि किसान के साथ उनका एक मवेशी भी गंभीर रूप से घायल हो गया है ।

मौत की खबर सुन घटना स्थल पहुंचे थाना अध्यक्ष

वहीं मौत की खबर सुनते ही बस्ती के लोग स्तब्ध रह गए तथा परिजनों के बीच कोहराम मच गया । जबकि मामले की सूचना मिलते ही बथनाहा थाना अध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटना स्थल का जायजा लिया तथा बस्ती के आक्रोशित लोगों से मिलकर शांत रहने का अपील किया वहीं शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव न्याय का भरोसा भी दिया । वहीं दुर्घटना स्थल से सुपर डीलक्स लिखा एक एसटीकर भी मिला है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी सवारी बस से किसान को ठोकर लगी है । वहीं बथनाहा थाना अध्यक्ष सबूत के तौर पर उस एसटीकर को अपने साथ ले गई है । तथा सवारी वाहन का पता कर रही है । वहीं बथनाहा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया ।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: