उत्तरप्रदेश

दलपतपुर में घर-घर कूड़ा कलेक्शन को लेकर बैठक, शुल्क निर्धारित

मुरादाबाद,  अवनीत कुमार शर्मा :  विकासखंड मुंडापांडे की ग्राम पंचायत दलपतपुर में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत घर-घर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को प्रभावी बनाने एवं ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया बैठक में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में कूड़ा उठान को लेकर शुल्क निर्धारण और कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में निर्मित आरआरसी (RRC) सेंटर के माध्यम से घर-घर कूड़ा कलेक्शन किया जाना है इसके लिए गांव के मौजिज लोगों को एकत्रित कर सहयोग की अपील की गई।

जिस प्रकार नगर पंचायत व नगर निगम क्षेत्रों में घर-घर कूड़ा कलेक्शन पर शुल्क लिया जाता है और सफाई व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कर्मी लगाए जाते हैं, उसी व्यवस्था को ग्राम पंचायत में लागू करने के लिए शुल्क तय करने व ग्रामीणों के सहयोग को लेकर यह बैठक बुलाई गई अधिकारियों ने जानकारी दी कि शासन और जिलाधिकारी के निर्देशानुसार घरेलू कूड़ा कलेक्शन के लिए न्यूनतम ₹30 तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए न्यूनतम ₹50 शुल्क निर्धारित है, जबकि ग्राम पंचायत अपने स्तर पर इससे अधिक शुल्क तय कर सकती है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत दलपतपुर में प्रधान व ग्रामीणों की सहमति से प्रति घरेलू ₹50 और दुकानों से ₹100 शुल्क निर्धारित किया गया। वहीं बड़ी दुकानों, होटलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बैंक्वेट हॉल के लिए भी व्यवस्था तय की गई है बताया गया कि रोस्टर बनाकर रोटेशन के हिसाब से प्रतिदिन कूड़ा कलेक्शन कराया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रशासक नाजुक जहां (पति नजर अली), बीडीओ हरि ओम सिंह, सुधीर जिला कंसलटेॅट सचिव जरीफ अहमद, एडीओ देवेश, कन्हैया, नौशाद, राजेश समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

भीषण सड़क हादसा रोडवेज बस गन्ने से भरे ट्राले से टकराई, चार लोगों की मौत!

मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

HPV संक्रमण एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम से छात्राओं को मिली महत्वपूर्ण जानकारी