बिहार

चोर ने क्लीनिक के बाहर से एक लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया, आरोपी गिरफ्तार!

पटौदी, सुशीला देवी : वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी यूपी का रहने वाला, बैंक में की थी रेकी, साथी के साथ मिलकर दिया चोरी को अंजाम।पटौदी में बैंक से एक लाख रुपये की नकदी निकालकर घर जा रहे व्यक्ति को निशाना बनाकर बैग चोरी करने के मामले में अपराध शाखा बिलासपुर की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर पहले बैंक में पीड़ित की रेकी की और फिर उसका पीछा करते हुए क्लीनिक के बाहर खड़े दुपहिया वाहन से नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को पीड़ित ने पटौदी शहर पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि वह बैंक से एक लाख रुपये निकालकर घर जा रहा था। रास्ते में एक हेल्थ क्लीनिक पर जाने के दौरान उसने रुपयों से भरा बैग अपनी विक्की पर रख दिया। वापस लौटने पर बैग गायब मिला। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

अपराध शाखा बिलासपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 नवंबर को सेक्टर-23 गुरुग्राम के कार्टरपुरी रोड से आरोपी अजब सिंह (36) निवासी जिला औरैया, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथी के साथ एचडीएफसी बैंक पटौदी में रेकी की थी। दोनों ने पीड़ित को नकदी निकालते देखा और उसका पीछा कर वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में जुआ अधिनियम और दुष्कर्म सहित तीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस उसके साथी की तलाश और मामले की आगामी जांच में जुटी है।

Related posts

गुरुग्राम में बाइक चोर का आतंक खत्म! शातिर 6 चोरी की बाइक बरामद, 16 गिरफ्तार!

छठ व्रती महिलाओं के सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ लोजपा का विरोध मार्च

मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, रेत पर लिखा ‘बिहार का सर्वांगीण विकास’