बिहार

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) यूट्यूबर एवं कॉमेडियन यश माहेश्वरी द्वारा लोक आस्था के महापर्व छठ और बिहार की मातृशक्ति को लेकर की गई कथित अभद्र, आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणियों के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कड़ा विरोध जताया है। इसी क्रम में भागलपुर की भाजपा प्रवक्ता प्रीति शेखर ने आज पटना के कोतवाली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के साथ-साथ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान प्रीति शेखर ने कहा कि महापर्व छठ केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि करोड़ों बिहारवासियों की अटूट आस्था, पवित्रता और सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और कॉमेडी के नाम पर छठी मैया, सनातन परंपराओं तथा बिहार की माताओं-बहनों का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए बिहार की अस्मिता और नारी सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी टिप्पणियां बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस तरह की मानसिकता रखने वाले लोगों के खिलाफ समाज को भी एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करेगी और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलेगी।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शीला कुशवाहा, विधायक एवं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती निशा सिंह, विधान पार्षद श्रीमती शीला प्रजापति, विधायक श्रीमती संगीता कुमार सहित श्रीमती चंचल सिंह, श्रीमती चेतना झांब, श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती सरोज जायसवाल, श्रीमती आशा किरण, श्रीमती शांति जायसवाल, श्रीमती शशि बलदिहार, श्रीमती कुमारी वसुधा, श्रीमती जुलेखा खातून और श्रीमती वीणा सिंह समेत भाजपा की कई महिला नेत्रियां एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

Related posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया

उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

बिहार के पहले स्किन बैंक की स्थापना को मंजूरी, एम्स पटना को मिलेंगे 3.07 करोड़ रुपये