झारखण्ड

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

धनबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो की सुपुत्री साक्षी के विवाह समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिटाही धाम स्थित सांसद ढुल्लू महतो के आवास पर पहुंचकर नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

सांसद ढुल्लू महतो के परिवार के लिए यह अवसर बेहद खास और खुशियों से भरा रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के आगमन पर परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। दोनों ने नवविवाहित जोड़े को अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके सुखमय, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की।

इस पारिवारिक समारोह में मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी की उपस्थिति ने आयोजन की खुशियों को और बढ़ा दिया। सांसद ढुल्लू महतो ने इस खास अवसर पर समय निकालकर पहुंचने और नवदंपति को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री के इस पारिवारिक समारोह में शामिल होने की चर्चा भी राजनीतिक और सामाजिक हलकों में रही।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया