बिहार

कार्तिक पूर्णिमा पर पटना के गंगा घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) स्थित कंगन घाट पर भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।अहले सुबह से गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें मोटरबोट से कर रहीं निगरानी, ड्रोन और सीसीटीवी से भी रखी जा रही नजर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को राजधानी पटना के गंगा घाटों पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अहले सुबह से ही गंगा के विभिन्न प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे गंगा तट पर पहुंचे और पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के दौरान गंगा घाटों पर हर-हर गंगे और जय गंगा मैया के जयकारे गूंजते रहे। पूरा गंगा तट भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अन्न, वस्त्र एवं धन का दान कर पुण्य अर्जित किया। लोगों ने मां गंगा से अपने परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। गंगा घाटों पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, नदी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मोटरबोट के जरिए लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

Related posts

संविधान के मूल्यों को धरातल पर उतारने का काम भाजपा सरकार ने किया : गुरुप्रकाश पासवान

सुशासन दिवस पर प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

राज्य अस्पताल रैंकिंग में पूर्णिया पुनः पहले स्थान पर कायम