जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने सोमवार को टेहटा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में थाना के अभिलेखों, सीसीटीवी कैमरों, ओडी जांच, हाजत की सुरक्षा, स्टेशन डायरी सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही थाना में कार्यों के संचालन एवं सुरक्षा मानकों को लेकर आवश्यक जानकारी ली गई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, प्रभावी वाहन जांच अभियान चलाने तथा रात्रि गश्ती को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। इसके अलावा विधि-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने तथा शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की हिदायत दी।
