बिहार

धूमधाम से मनाई गई महाराजा जरासंध की 5229 वीं जयंती

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना सिटी के चौक स्थित जरासंध भवन ट्रस्ट परिसर में मगध सम्राट एवं चक्रवर्ती महाराजा जरासंध जी की 5229वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियोंसमाजसेवियों एवं चंद्रवंशी समाज के प्रबुद्धजनों ने भाग लेकर महाराजा जरासंध जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान महाराजा जरासंध के व्यक्तित्व, उनके शौर्य, पराक्रम, ऐतिहासिक योगदान एवं समाज के प्रति उनके प्रेरणादायी संदेशों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महाराजा जरासंध जी के ऐतिहासिक व्यक्तित्व एवं उनके गौरवशाली जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराजा जरासंध भारतीय इतिहास और परंपरा में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उनके नाम से जुड़े इस तरह के आयोजन समाज को अपनी ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता के प्रति जागरूक करने का कार्य करते हैं। जयंती समारोह सामाजिक एकजुटता, आपसी भाईचारे एवं नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों के इतिहास से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम में पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा जहानाबाद के पूर्व सांसद माननीय श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पटना नगर निगम की उपमहापौर श्रीमती रश्मि चंद्रवंशी, समाजसेवी श्री नितिन कुमार रिंकू, जरासंध भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नित्यानंद सिंह चंद्रवंशी, महापौर प्रतिनिधि श्री शिशिर कुमार, वार्ड पार्षद श्री विनय कुमार बालाजी, श्री महाराज सिंह सोनू, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री लड्डू चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री गुप्ता जी तथा श्री राजकुमार चंद्रवंशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा श्री संजय कुमार चंद्रवंशी, श्री नीतीश कुमार चंद्रवंशी, श्री राजीव कुमार चंद्रवंशी, श्री शिव चंद्रवंशी, श्री काशीनाथ चंद्रवंशी, श्री प्रयाग चंद्रवंशी, श्री भोला चंद्रवंशी, श्री प्रसाद चंद्रवंशी, श्री विनय चंद्रवंशी, श्री मनोज चंद्रवंशी, श्री विनोद सिंह, श्री आशीष चंद्रवंशी, श्री मनोज कुमार चंद्रवंशी, श्री विनायक चंद्रवंशी, श्री दयानंद, श्री जय किशन प्रसाद चंद्रवंशी, श्री जसवीर सिंह राजू एवं श्री बिट्टू चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

समारोह के माध्यम से महाराजा जरासंध जी के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए समाज के लोगों ने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जयंती समारोह को समाज की एकता और गौरव का प्रतीक बताते हुए इसे उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया।

Related posts

मधुरेंद्र ने मोदी, सम्राट और नीतीश की तस्वीर बनाकर किया पीएम का बिहार में स्वागत

ब्लैकमेलिंग और कथित अवैध वसूली के आरोप में पत्रकार जेल भेजे गए

स्टार्टअप बिहार- मार्केट एक्सेस 2026 के तहत मासिक कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को उद्यमिता के गुर सिखाए