फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना में पीएमसीएच के डॉक्टर के डेढ़ साल के डॉगी सिजू को लेकर जाने वाले युवक और युवती की तस्वीरें कई सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं. अब पुलिस इन फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक-युवती की पहचान करने में जुटी है।
डॉगी को ले जाने में इस्तेमाल किए गए टोटो चालक की भी तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने संदिग्ध युवक-युवती और टोटो चालक की तलाश तेज कर दी है. उनकी पहचान और डॉगी के ठिकाने का पता लगाने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।
