पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन को लेकर उनके स्वागत एवं सेवा भाव के उद्देश्य से पटना सिटी के गायघाट स्थित गौरी शंकर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में पटना साहिब के विधायक सह सचेतक रत्नेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रूप नारायण मेहता, मंडल अध्यक्ष, मंदिर न्यास समिति के सदस्य एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की।
इस अवसर पर विधायक रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली के जाफरपट्टी से नीतीश सेतु का उद्घाटन कर बिहार को एक और महत्वपूर्ण सौगात देंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रधानमंत्री के स्वागत में सेवा और स्वच्छता के माध्यम से अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
