बिहार

कार का शीशा तोड़कर 75 हजार नकदी और सोने के आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार!

गुरूग्राम, सुशीला देवी : बंजारा मार्केट के पास खड़ी एक लग्जरी कार का शीशा तोड़कर नकदी और सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के मदनगीर निवासी दक्ष उर्फ नोनी (24) और राजेश उर्फ रोहन उर्फ चाची (32) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत दी थी कि 1 नवंबर को उसने अपनी टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस गाड़ी सेक्टर-56 स्थित बंजारा मार्केट के पास खड़ी की थी। वापस लौटने पर गाड़ी का शीशा टूटा मिला और बैग गायब था।

बैग में करीब 75 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी, पैन कार्ड, आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज रखे थे।मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने 14 नवंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ स्कूटी और कार से दिल्ली से गुरुग्राम आते थे और रेस्टोरेंट, मॉल व बाजारों के आसपास खड़ी महंगी गाड़ियों को निशाना बनाते थे। एक आरोपी निगरानी करता था, जबकि दूसरा शीशा तोड़कर सामान चोरी कर लेता था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी, एक अर्टिगा गाड़ी, तीन मोबाइल फोन और शीशा तोड़ने का औजार बरामद किया है। दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस अन्य वारदातों और चोरी किए गए सामान के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Related posts

छपरा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने नवप्रवेशित छात्रों का बढ़ाया उत्साह

महावीर मन्दिर में आज मनायी जाएगी देवोत्थान एकादशी

अमेरिका-कनाडा के नागरिकों से करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़