बिहार

अमेरिका-कनाडा के नागरिकों से करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़

गुरुग्राम, सुशीला देवी : पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमेरिका और कनाडा के नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 12 युवक और 5 युवतियों सहित कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 17 कंप्यूटर, 6 लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले दिल्ली, फिर करीब 6 महीने उद्योग विहार और पिछले 2 महीने से M3M Digital Green Building में कॉल सेंटर चला रहे थे। कर्मचारियों को 30 से 50 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ कमीशन भी मिलता था। पुलिस के मुताबिक, अब तक हजारों विदेशी नागरिकों को शिकार बनाया जा चुका है। नेटवर्क के मुख्य संचालकों के रूप में दिल्ली निवासी चिरगुदीन और शुभम के नाम सामने आए हैं। पुलिस बरामद उपकरणों की जांच कर पूरे नेटवर्क और ठगी की रकम का पता लगाने में जुटी है।

Related posts

सुबह 11:45 बजे तक बंद मिला भंगही स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

सत्तार कॉलेज ऑफ एजुकेशन में धूमधाम से मना बाल दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

हॉस्टल के कमरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुएं से मची अफरातफरी