बिहार

सत्तार कॉलेज ऑफ एजुकेशन में धूमधाम से मना बाल दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पटना, अजीत। सत्तार कॉलेज ऑफ एजुकेशन, फुलवारी शरीफ में गुरुवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर महाविद्यालय परिसर में गीत-संगीत, नृत्य, भाषण, कविता पाठ सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह के संबोधन से हुआ. उन्होंने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं. उनके अधिकारों, शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना समाज और शिक्षकों की जिम्मेदारी है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी जरूरी है।

डीएलएड विभाग के प्रभारी डॉ. मोहम्मद एहतशाम निजामी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है. शिक्षकों का दायित्व है कि वे बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने के लिए उचित मंच प्रदान करें. ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर अरविंद कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, तहेरा खातून, ममता यादव, रमेश चंद्र, संतोष कुमार यादव, मोहम्मद उमर, डॉ. अजीत कुमार सिंह, डॉ. नबील अहमद सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

अमेरिका-कनाडा के नागरिकों से करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़

सुबह 11:45 बजे तक बंद मिला भंगही स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

हॉस्टल के कमरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुएं से मची अफरातफरी