बिहार

हॉस्टल के कमरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुएं से मची अफरातफरी

फुलवारीशरीफ, अजित। हॉस्टल में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक कमरे में अचानक आग लग गई. घटना के वक्त हॉस्टल में करीब 60 छात्राएं मौजूद थीं. जिस कमरे में आग लगी, उसमें तीन छात्राएं रह रही थीं. बताया गया कि कमरे में बिजली के बोर्ड के पास लगी मच्छरदानी में अचानक आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग बिस्तर तक पहुंच गई और पूरे कमरे में धुआं भर गया. धुआं फैलते ही कमरे में मौजूद छात्राएं घबरा गईं और शोर मचाकर मदद मांगने लगीं।

आवाज सुनकर हॉस्टल की दूसरी छात्राएं और वहां तैनात कर्मचारी मौके पर पहुंचे. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की एक यूनिट मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. राहत की बात रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रहमानी 30 मैनेजमेंट के प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि बिजली के बोर्ड में अचानक स्पार्क होने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे मच्छरदानी में आग लग गई. आग की लपटें धीरे-धीरे बिस्तर तक पहुंच गई थीं. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही छात्राओं को अग्निशमन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया था. इसका फायदा घटना के दौरान देखने को मिला. छात्राओं ने घबराने के बजाय तत्परता दिखाते हुए तत्काल गार्ड और हॉस्टल के पदाधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद अग्निशमन विभाग को बुलाया गया. दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोक दिया।

Related posts

अमेरिका-कनाडा के नागरिकों से करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़

सुबह 11:45 बजे तक बंद मिला भंगही स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

सत्तार कॉलेज ऑफ एजुकेशन में धूमधाम से मना बाल दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा