बिहार

छठ घाटों की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा के साथ कंगन घाट, एन आई टी घाट, कृष्णा घाट , लॉ कालेज घाट सहित विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर चल रहे कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था, पहुँच पथ, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों में और तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयारियाँ पूर्ण करें। साथ ही, तैयारियों के प्रत्येक छोटे-बड़े पहलू पर सूक्ष्मता से ध्यान दें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ घाटों तक पहुँच पथ, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा स्थल पर उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुँचते हैं। अतः उनकी सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में सभी पदाधिकारी पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक में डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, दो महिला समेत चार गिरफ्तार!

तेजस्वी यादव के 37वें जन्मदिन पर सामाजिक सद्भावना दिवस समारोह में शामिल हुए विधायक डॉ. रामानंद यादव, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की

तेजस्वी यादव ने 37 पाउंड का केक काटकर मनाया 37वां जन्मदिन, सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में हुआ आयोजन