उत्तरप्रदेश

प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों ने उजाड़ी झोपड़ी, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश,  संजय कुमार तिवारी : बलिया जिले के मनियर ब्लॉक के ग्राम सभा सरवार ककरघट्टी के नावट में प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों द्वारा एक झोपड़ी उजाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने 1999 में इस जमीन की रजिस्ट्री कराई थी, लेकिन पूरे गांव वाले मिलकर प्रशासन के शह पर उनकी झोपड़ी को उजाड़ रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि अगर झोपड़ी हटानी ही थी तो पहले नोटिस देना चाहिए था, लेकिन उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। वहीं इस मामले में तहसीलदार बाँसडीह नितिन सिंह का कहना है कि यह जमीन नवीन परती की है। कई बार इन्हें हटाने के लिए कहा गया था लेकिन नही हटाये तो आज हटवा दिया गया है।

Related posts

जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व कानून व्यवस्था का जायजा लिया

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

मां दुर्गा के दरबार में सजा भव्य छप्पन भोग, भजन-कीर्तन में भक्तों ने लगाई हाजिरी

error: