भोजपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले के आरा शहर में गुरुवार की सुबह अपराधियों ने रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय कल्याण संगठन बिहार के अध्यक्ष राम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज के पूर्वी गेट कनकपुरी मोहल्ला के पास हुई, जिससे पूरे इलाके में भारी तनाव और आक्रोश फैल गया है।
67 वर्षीय सेवानिवृत्त कस्टम असिस्टेंट कमिश्नर राम कुमार सिंह सुबह अपने बेटे राजेश कुमार के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए घर से बाहर निकले थे।जैसे ही वह गैरेज का गेट बंद करने लगे घात लगाकर बैठे तीन हथियारबंद अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।हमलावरों ने उन्हें बेहद करीब से 6 से 8 गोलियां मारीं, जो उनके पेट, सीने और गर्दन पर लगीं। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि कार में बैठे होने की वजह से उनके बेटे की जान बच गई।हत्या का कारण जमीन विवाद मृतक के परिजनों और पुत्र ने आरोप लगाया है कि इस हत्या के पीछे जमीन माफियाओं के साथ चल रहा पुराना भूमि विवाद मुख्य वजह है। बताया जा रहा है
