उत्तरप्रदेश

नगर निगम की लापरवाही जयंतिपुर मीना नगर गली नं 10 की हालत बदहाल, नगर आयुक्त और मेयर मौन?

मुरादाबाद, अवनीत कुमार शर्मा :  जयंतिपुर।रामपुर शहर के जयंतिपुर क्षेत्र स्थित मीना नगर गली नं 10 की हालत पिछले कई सालों से बदहाल बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार गली की ये कंडीशन बहुत टाइम से खराब है, लेकिन नगर निगम द्वारा आज तक कोई सुध नहीं ली गई।

गली की नालियां पूरी तरह ब्लॉक हैं। थोड़ी सी बारिश में ही पूरी गली तालाब में तब्दील हो जाती है। जगह-जगह जलभराव, कीचड़ और कूड़े-कचरे का अंबार लगा है। बदबू और मच्छरों के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल के बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है।

स्थानीय निवासी रामप्रसाद शर्मा (68) ने बताया हम कई बार लिखित शिकायत दे चुके हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, फिसल कर गिर जाते हैं। बुजुर्ग लोग चोटिल हो रहे हैं। रोजाना कीचड़ और बदबू से जीना मुश्किल है।

एक अन्य निवासी ने बताया वोही स्कूल के बच्चों को आने जाने में बहुत दिक्कत की सामना करना पड़ रहा ल। नालियों की जाम की वजह पानी का जमाव होता है स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर निगम, नगर आयुक्त और मेयर से शिकायत की, जनसुनवाई में भी मामला उठाया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। जमीन पर कोई काम नहीं हुआ।

लोगों का कहना है टैक्स तो हम नियमित भरते हैं, लेकिन सुविधा शून्य है। विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन मीना नगर गली नं 10 की हालत देखकर सारे दावे फेल नजर आते हैं। अब स्थानीय लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही गली की नालियों की सफाई और सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे।जनता का सवाल कब जागेगा नगर निगम? प्रशासन कब लेगा संज्ञान? संपर्क करने पर नगर निगम के संबंधित अधिकारियों का कोई जवाब नहीं मिला।

Related posts

उपमुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव रामकृपाल यादव के साथ राघोपुर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया

जर्जर एवं अनिबंधित नावों के परिचालन पर लगेगी रोक, ओवरलोडिंग पर होगी कार्रवाई:जिला प्रशासन

हर घर जल नल योजना हुई थी शुरू, बिहार को देख देश में प्रधानमंत्री ने देश में पहचाने लगे हर घर जल योजना

error: