पंजाब

बेटे की चाहत में किया जाता था परेशान, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत!

पानीपत,  धर्मवीर शर्मा : दो बेटियां पैदा होने का दर्द या बेटे की चाहत का दबाव। अरविना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद अब यही सवाल उठ रहे हैं। सोनीपत जिले की रहने वाली अरविना की शादी पानीपत के परढ़ाना गांव निवासी अमित के साथ हुई थी। दोनों की दो बेटियां थीं। मायके पक्ष का आरोप है कि बेटे की चाहत में अरविना को परेशान किया जाता था। अरविना को बार बार बेटा न होने के तानें दिए जाते थे।

जिसके चलते संदिग्ध परिस्थितियों में अरविना ने जहर निगल लिया। जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष वालों ने पति अमित, सास, जेठ और जेठानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।एक तरफ दो बेटियों का परिवार, दूसरी तरफ बेटे की चाहत को लेकर प्रताड़ना के आरोप और फिर अरविना की मौत।
जांच अधिकारी जगपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

दूध की थैलियां ले उड़े 4 किशोर, CCTV ने खोली पोल दुकानदार बोला नवरात्रे हैं भाई, माफ कर दिया

विधायक मनमोहन भड़ाना के निर्देश पर शुरू हुआ कार्य, विकास कुहाड़ ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ

नशा मुक्त वैशाली अभियान : अवैध शराब के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई!

error: