बिहार

एक पहर डॉक्टर एसएम ईसा के नाम कार्यक्रम का आयोजन

भोजपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) संत रविदास जनसेवा संगठन भोजपुर आरा के तत्वाधान में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘ दिनकर ‘ का 118वीं जयंती पखवाड़ा समारोह का आयोजन डॉ एसएम ईसा अस्पताल मौलाबाग आरा स्थित परिसर में प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ एसएम ईसा के अध्यक्षता में तथा मंच सभा संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्थापक महासचिव सह समाजसेवी अमरदीप कुमार जय के किया।

इस आयोजन में संयुक्त रूप से बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, साहित्यकारों, कवियों, गजल कविता शेरों शायरी चौपाई के फनकार एवं काव्य रचनाकार के मौजूदगी में डॉ एसएम ईसा आरा के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार को चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में 62 वर्ष हीरक की समर्पित सफल सेवा पूर्ण के उपलक्ष्य में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘ दिनकर ‘ लाईफ टाईम एचीवमेंट सम्मान सत्र 2026-@27 का प्रशस्ति पत्र के साथ शॉल ओढाकर दिनकर जी तैल्यचित्र सहित कलम डायरी सहित खिलता गुलाब का फूल सप्रेम भेंट किया गया स्वास्थ्य खुशहाल जीवन जीने की कामना लिए सामूहिक रूप से उपस्थित सभी लोगों के समक्ष खड़े होकर सह आयोजक जय किशुन शिक्षा जागरण अकादमी युवा मंडल एवं जय श्री हेल्थ एजुकेशन जनहित संस्थान के द्वारा जिसमें चयन प्रक्रिया में संत रविदास जनसेवा संगठन भोजपुर आरा ने अपनी महत्व पूर्ण सक्रियता निभाई l

सम्मान समारोह सह साहित्य शेरों शायरी आदि गजल सहित हास्य कवि गोष्ठी का उद्घाटन संयुक्त रूप पूर्व एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा, प्रोफेसर डॉ विश्वनाथ चौधरी, रेड क्रॉस के पूर्व सचिव दिनेश कुमार सिन्हा, डॉ मदन मोहन द्विवेदी, वरीय अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण राय कार्यक्रम एवं आयोजन सचिव अमरदीप कुमार जय नें संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया।इसके बाद रामधारी सिंह दिनकर के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि करके राष्ट्रकवि दिनकर जी एवं डॉ ईसा के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया पहले सत्र में इसके बाद दूसरे सत्र का विधिवत शुरुआत दिनकर जी के तैल्यचित्र के सामने खुद को आधी आबादी कहने वाली कवित्री हेना नसीम, ममता मिश्र, शकीला हुसैन ने दीपक जलाकर कवि गोष्ठी का शुरुआत किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत गीत नंदकिशोर यादव ने स्वागत गीत गाकर डॉक्टर ईसा के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालकर उपस्थित लोगों को विषय प्रवेश कराया।साहित्यिक मंच एवं कविगोष्ठी में अपना बेहतर उत्कृष्ठ योगदान देकर एक पहर ईसा के नाम आयोजन में देर संध्या शाम तक शमा बांधने वाले जिनमें मुख्य रूप से चिकित्सा एवं शिक्षा तथा कला क्षेत्र में लगातार कार्य करने लोगो के साथ समाज में अलग अपनी छाप छोड़ने वाले जाने माने गिने चुने वीर रस के कुछ कवि, हास्यकवि, साहित्यकार गजल फनकार आदि सबो को भी राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर सम्मान का प्रशस्ति पत्र के साथ दिनकर का तैल्यचित्र, कलम, डायरी प्रदान कर सम्मान किया गया।

सम्मान पाने वाले राजाराम प्रियदर्शी, शिवदास सिंह, सुरेंद्र शर्मा विशाल, जनार्दन मिश्र,मधु मिश्र अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण राय, अलख अनाड़ी, वीरेंद्र मिश्रा, शरद कुमार, डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा, डॉ मदन मोहन द्विवेदी, रामबाबू प्रसाद चौरसिया, सुनिल कुमार, डॉ आरसी भूषण, सैयद कासिम सासारामी हेना नसीम, शकीला हुसैन, रसीदा खातून आलिया प्रवीण साहिबा प्रवीण शकील हाशमी आनम प्रवीण, राय सुनील कुमार उर्फ सुनील सुगंध, मो कमरुद्दीन खान मो.अजहर रसूल कन्हैया ब्यास, अशोक कुमार श्रीवास्तव, दिनानाथ प्रसाद, ओम प्रकाश मिश्र,यादव रामसकल भोजपुरिया,जनमेजय ओझा मंजर आदि को भोजपुर दिनकर सम्मान का प्रशस्ति प्रमाण पत्र स्वस्थ्य खुशहाल उज्जवल भविष्य की कामना लिए संस्था द्वारा प्रदान किया गया l

अंत में वीकेएसयू हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ अयोध्या प्रसाद उपाध्य, प्रोसेसर रवींद्र नाथ राय, जगत नंदन सहाय, जगदीश नलिन जी का दिनकर एवं डॉ ईसा पर लिखकर भेजा हुआ संदेश जीवन दर्शन को कार्यक्रम संयोजक अमरदीप कुमार जय द्वारा सभा में पढ़ा गया जिसको मौजूद सभी लोगों ने बहुत सराहा।अंत में सभी लोगों को कार्यक्रम संयोजक सह संस्था संस्थापक महासचिव ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में अंतिम देर तक उपस्थित रहने के लिए धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया l

Related posts

भागलपुर-कटिहार मार्ग पर दो नई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू, पथ निर्माण मंत्री ने जताया आभार

टैंक लॉरी की टक्कर से महिला होमगार्ड जवान और टेंपो चालक विजय सिंह की मौत, नहर में गिरा टैंकर

आदिवासी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में राजद की सदस्यता ग्रहण की : एजाज अहमद

error: