पंजाब

नशा मुक्त वैशाली अभियान : अवैध शराब के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई!

वैशाली, (न्यूज़ क्राइम 24) हथसरगंज रोड हाजीपुर में संयुक्त टीम की छापेमारी जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन में नशा मुक्त वैशाली अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

संयुक्त टीम की कार्रवाई: 12 अक्टूबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, हाजीपुर एवं उत्पाद विभाग, हाजीपुर की संयुक्त टीम ने हथसरगंज रोड स्थित ए.एस.जी. अस्पताल के सामने छापेमारी की।

एक व्यक्ति गिरफ्तार: छापेमारी के दौरान अस्थायी गुमटी से संजय चौधरी को 0.900 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

आगे की कार्रवाई जारी: मामले में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

आम नागरिकों से अपील: नशा मुक्त एवं सुरक्षित वैशाली के निर्माण में सहयोग करें। अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें।

सूचना देने के लिए संपर्क करें:
WhatsApp: 8544424310
दूरभाष: 06224-260233 06224-260234

Related posts

लूट का साम्राज्य! 6 जिलों में वारदातें, 16 FIR दर्ज; रोहतक से दबोचा गया शातिर बदमाश हाकिम खान

रेवाड़ी में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, नवजात बच्ची सुरक्षित

दारू चढ़ी, सनक जागी हाईटेंशन टावर पर चढ़ने की लगी रेस दो यार चढ़ गए 100 फीट

error: