बिहार

जानीपुर में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक का पैर टूटा

फुलवारीशरीफ, अजीत। जानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम पटना-नौबतपुर जाने वाले नए नहर मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. नकटी भवानी से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई इस दुर्घटना में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे में एक युवक का पैर टूटने की सूचना है, जबकि अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा निवासी बिट्टू कुमार और रानीतालाब थाना क्षेत्र के बारा निवासी सोनू कुमार की कारें आपस में टकरा गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा. हादसे में सोनू कुमार के एक सहयोगी का पैर टूट गया. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद जानीपुर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

Related posts

श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना

खैरा गढ़िया में एसटीएफ टीम पर हमला, तीन आरोपित गिरफ्तार!

सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी ने योजनाओं की जमीनी प्रगति पर दिया जोर

error: