बिहार

गोपालपुर में 30 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजीत। गोपालपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 30 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता मिली. गिरफ्तारी के बाद आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, गोपालपुर थाना क्षेत्र में अवैध देशी शराब की बिक्री और कारोबार की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई. इस दौरान एक व्यक्ति को 30 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया. पुलिस ने शराब जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह शराब कहां से लाया था और इसकी आपूर्ति किन लोगों को की जानी थी। पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

डाॅ० लोहिया के आदर्शों पर चलकर ही सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा सकते हैं : राजद

जिले के बायसी प्रखंड के सिमलाबाड़ी पंचायत भवन में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जानीपुर में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक का पैर टूटा

error: