बिहार

दशहरा के बीच संपतचक में पुलिस की कार्रवाई, 300 लीटर कोडीन कफ सिरप बरामद!

फुलवारीशरीफ, अजीत। दशहरा के बीच अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई में गोपालपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने संपतचक बाजार में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मालवाहक टेम्पो से 300 लीटर कोडीन कफ सिरप बरामद किया है. बरामद सिरप की मात्रा करीब 3 हजार बोतल बतायी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मालवाहक टेम्पो की तलाशी ली गयी, जिसमें बड़ी मात्रा में कोडीन कफ सिरप मिला. पुलिस ने टेम्पो चालक को गिरफ्तार कर लिया और सिरप के परिवहन में इस्तेमाल मालवाहक टेम्पो को जब्त कर लिया।

कार्रवाई के बाद पुलिस अब बरामद कफ सिरप के स्रोत और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े आपूर्ति नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 रंजन कुमार ने बताया कि अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. सूचना के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

राजद नेताओं ने शारदीय नवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

घूरना में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा

नवरात्र के पहले दिन छात्राओं ने मां दुर्गा के स्वरूप में दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश

error: