बिहार

इस्लामिया बीएड कॉलेज में इग्नू की 12 दिवसीय कार्यशाला संपन्न

फुलवारीशरीफ, अजीत। इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग (बीएड) कॉलेज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के बीएड कार्यक्रम के तहत आयोजित 12 दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ. 30 सितंबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित इस कार्यशाला में प्रशिक्षुओं को शिक्षण की विभिन्न विधियों, व्यावहारिक गतिविधियों और शिक्षण कौशल की जानकारी दी गई।

कार्यशाला का उद्देश्य बीएड प्रशिक्षुओं की शिक्षण दक्षता, रचनात्मकता और व्यावसायिक कौशल को विकसित करना था. इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक परामर्शदाताओं ने अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान दिए. साथ ही समूह चर्चा और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षुओं को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला. प्रशिक्षुओं ने गतिविधियों में भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए और शिक्षण कौशल को बेहतर बनाने के गुर सीखे।

Related posts

राजद नेताओं ने शारदीय नवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

घूरना में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा

नवरात्र के पहले दिन छात्राओं ने मां दुर्गा के स्वरूप में दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश

error: