पंजाब

शादी का झांसा, AI वीडियो का लालच देकर 98 हजार रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार!

गुडगांव,  सुशीला देवी : सोहना गुडगांव शादी का झांसा, AI वीडियो का लालच और 98 हजार की ठगी इटली से गुरुग्राम पहुंची पीड़िता, आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा और AI वीडियो बनाने के काम का लालच देकर इटली मूल की महिला से 900 यूरो (करीब 98 हजार रुपये) की ठगी करने वाले आरोपी को साइबर थाना पश्चिम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार इटली की महिला की इंस्टाग्राम के जरिए गुरुग्राम निवासी अखिल मौर्या से जान-पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को AI फिल्म क्रिएटर बताते हुए महिला से दोस्ती की और शादी का झांसा दिया। इसके बाद AI वीडियो बनाने के काम के लिए रुपये की मांग की।

महिला ने 4 अगस्त को 450 यूरो और 10 सितंबर को 450 यूरो Western Union के जरिए भेजे। इस तरह आरोपी ने कुल 900 यूरो ठग लिए। महिला 28 सितंबर को इटली से गुरुग्राम पहुंची और एसीपी साइबर क्राइम गौरव फोगाट से मुलाकात कर शिकायत दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अखिल (36) निवासी आजमगढ़, वर्तमान निवासी सुखराली, गुरुग्राम को 1 अक्टूबर को सेक्टर-17 से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नौकरी छूटने के बाद उसने पैसों के लालच में महिला से संपर्क किया था। Western Union के जरिए भेजी गई रकम में से बैंक चार्ज कटने के बाद उसके खाते में 67,297 रुपये पहुंचे थे। पीड़िता ने इटली से आकर गुरुग्राम पुलिस की संवेदनशीलता और कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

Related posts

प्रॉपर्टी डील की रंजिश में अपहरण की साजिश पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार!

जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने जिला भू-अर्जन कार्यालय का निरीक्षण किया

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सुबह रेलवे ट्रैक पर चाचा को मिला भतीजे का शव

error: