पानीपत, धर्मवीर शर्मा : बेटी से मिलने की खुशी लेकर घर लौट रही एक मां की जिंदगी रास्ते में ही खत्म हो गई। खानपुर गुरुकुल, मोर माजरा में पढ़ रही बेटी से मुलाकात कर पति के साथ बाइक पर पानीपत लौट रही महिला को नोहरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। पति पत्नी सड़क पर गिर गए, लापरवा ह ट्रैक्टर चालक ने महिला को कुचल दिया। हादसे में घायल महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया।
मृतका की पहचान जाटल रोड निवासी प्रीति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रीति अपने पति राजवीर के साथ बाइक पर खानपुर गुरुकुल, मोर माजरा गई थी, जहां उनकी बेटी पढ़ रही है। बेटी से मुलाकात के बाद दोनों पति-पत्नी बाइक पर वापस पानीपत लौट रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। हादसा नोहरा गांव के पास हुआ है और मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अगली बार समय पर आना मां
एक तरफ बेटी से मिलकर लौटने की खुशी थी, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में मां की सांसें थम गईं। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में छोड़ दिया है।परिजनों सेमली जानकारी के मुताबिक प्रीति जब अपनी बेटी को मिलकर वापस लौटने लगे तो दसवीं क्लास में पढ़ने वाली बेटी ने कहा मां अगली बार जल्दी आना इस बार लेट आई हो।
