फुलवारीशरीफ, अजीत। चौहरमल सेना के बैनर तले रविवार को पुनपुन लक्ष्मण झूला पुल से भूमि अधिकार एवं आरक्षण बचाव यात्रा निकाली गई. पैदल यात्रा मंगलीचक होते हुए अंबेडकर परिसर पहुंची, जहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा का समापन हुआ.
यात्रा में दलित और महादलित समुदाय की महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया. इस दौरान भूमि अधिकार, आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दे उठाए गए.
यात्रा का नेतृत्व चौहरमल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक पासवान ने किया. उनके साथ राहुल पासवान, बिनय पासवान, सर्वण पासवान सहित फुलवारी प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीण और संगठन के कार्यकर्ता शामिल रहे। आयोजकों ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य भूमि अधिकार, आरक्षण और सामाजिक न्याय के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा संविधान प्रदत्त अधिकारों की जानकारी देना है। यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
