बिहार

पर्यूषण महापर्व आज से, आत्मशुद्धि और संयम की आराधना में जुटे जैन श्रद्धालु

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) श्वेतांबर जैन धर्म का पावन आठ दिवसीय पर्यूषण महापर्व मंगलवार से श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में आरंभ हो गया। महापर्व को लेकर बाकरगंज स्थित जैन मंदिर एवं पटना सिटी स्थित विशाल नाथस्वामी जैन मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। आठ दिनों तक दोनों मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, आराधना एवं प्रवचन के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

पर्यूषण महापर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अहमदाबाद से तीन श्रेणिकभाई (गुरु महाराज के शिष्य) विशेष रूप से पटना पधारे हैं। उनके साथ अहमदाबाद से काव्य शाह भी आए हैं। श्रेणिकभाइयों द्वारा श्रद्धालुओं को प्रतिदिन धार्मिक आराधना कराई जाएगी तथा काव्य शाह एवं श्रेणिकभाइयों के प्रवचन होंगे।

जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री भरतभाई मेहता ने बताया कि पर्यूषण महापर्व जैन समाज के लिए केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संयम, तप और आत्मावलोकन का पर्व है। यह पर्व व्यक्ति को अपने भीतर झांकने, आत्मचिंतन करने और जीवन में सदाचार एवं संयम को अपनाने की प्रेरणा देता है।

अहमदाबाद से पधारे संतों एवं श्रेणिकभाइयों के प्रवचन को लेकर जैन धर्मावलंबियों में विशेष उत्साह है। बड़ी संख्या में श्रद्धालू के मंदिर पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे समाज के श्री पंकजभाई कोठारी ने बताया कि पर्यूषण महापर्व का समापन 15 सितंबर, मंगलवार को क्षमापना पर्व के रूप में होगा। क्षमापना पर्व के अवसर पर जैन समाज के लोग एक-दूसरे से क्षमा मांगकर आपसी प्रेम, सद्भाव और मैत्री का संदेश देंगे।

Related posts

पटना सिटी में 10-11 सितंबर को भादो वदी अमावस्या महोत्सव, 501 महिलाओं का होगा मंगल पाठ

बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा, मदद और राहत के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक होंगे 13 प्रकार के कार्यक्रम : संजय सरावगी‎

error: