बिहार

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में बड़े फेरबदल के संकेत, मोहम्मद अफरीदी इदरीसी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) में संगठनात्मक स्तर पर बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफाक सालनी की ओर से संगठन में कुछ नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

इसी क्रम में वर्तमान में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के छात्र विंग, दिल्ली प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रहे मोहम्मद अफरीदी इदरीसी को जल्द ही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। मोहम्मद अफरीदी इदरीसी को लेकर बताया जा रहा है कि वे पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान के करीबी माने जाते हैं। पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान ने उन्हें दिल्ली प्रदेश छात्र विंग में प्रधान महासचिव सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी।

पार्टी से जुड़े लोगों के अनुसार, मोहम्मद अफरीदी इदरीसी ने छात्र विंग में मिली जिम्मेदारी का निर्वहन सक्रियता के साथ किया है। अब संगठन में उन्हें नई और बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, मोहम्मद अफरीदी इदरीसी ने कहा कि वह पार्टी के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, “जब तक मैं राजनीति में रहूंगा, तब तक राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के साथ ही रहूंगा। जहां पारस, वहां हम।”

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: