बिहार

पटना विमेंस कॉलेज में ई-सेल ने आयोजित किया ‘सीईओ फॉर अ डे’ कार्यक्रम

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना विमेंस कॉलेज के ई-सेल की ओर से ‘सीईओ फॉर अ डे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को वास्तविक जीवन की समस्याओं को पहचानने, उनके व्यावहारिक समाधान तैयार करने और उन समाधानों को व्यावसायिक विचार के रूप में प्रस्तुत करने का अनुभव प्रदान करना था।

कार्यक्रम में कुल 19 टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमें एआईएमएल लैब में एकत्रित हुईं, जहां उन्हें अलग-अलग समस्या विवरण सौंपे गए। इसके बाद टीमों को चार घंटे का समय दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने शोध कर नवीन समाधान विकसित किए और उनके आधार पर व्यावहारिक बिजनेस रणनीतियां तैयार कीं।

सभी टीमें एमवीईआईसी हॉल में पहुंचीं, जहां उन्होंने निर्णायक मंडल के समक्ष अपने विचार और बिजनेस पिच प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में डॉ. शाज़िया रहमान, विभागाध्यक्ष, एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग मैनेजमेंट विभाग और डॉ. सुमित रंजन, विभागाध्यक्ष, जूलॉजी विभाग एवं कोऑर्डिनेटर, सेंट्रल रिसर्च लेबोरेटरी और इको टास्क फोर्स शामिल रहे।

प्रस्तुतियों का मूल्यांकन नवाचार, व्यवहारिकता, समस्या समाधान के दृष्टिकोण और प्रस्तुति की गुणवत्ता के आधार पर किया गया। परिणाम की घोषणा में टीम कोड 3 ने प्रथम, टीम कोड 19 ने द्वितीय और टीम कोड 4 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन सुश्री पूनम अब्राहम लकड़ा, विभागाध्यक्ष, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग विभाग के मार्गदर्शन एवं समन्वय में किया गया। आयोजन में ई-सेल की फैकल्टी एडवाइजर्स डॉ. हेरा शाहीन एवं डॉ. दीपा सोनल, असिस्टेंट प्रोफेसर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग विभाग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को एक सिम्युलेटेड एंटरप्रेन्योरियल अनुभव मिला। इससे उनमें क्रिटिकल थिंकिंग, लीडरशिप, क्रिएटिविटी, बिजनेस एक्यूमन और पिचिंग स्किल्स जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित करने को प्रोत्साहन मिला। ई-सेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले निर्णायक मंडल, फैकल्टी एडवाइजर्स और सभी प्रतिभागी टीमों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

आगामी लोक अदालत की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक

error: