बिहार

संपतचक में ग्रामीण खेत मजदूर सभा का अनशन, भूमिहीनों को जमीन देने की मांग

फुलवारीशरीफ, अजित। अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा के राज्यव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को संपतचक प्रखंड मुख्यालय में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक सामूहिक अनशन और सत्याग्रह किया गया. कार्यक्रम में भूमिहीनों को कम से कम पांच डिसमिल जमीन का पर्चा देने, गरीबों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाने, प्रधानमंत्री आवास की राशि पांच लाख रुपये करने, राशन और रोजगार की गारंटी देने तथा न्यूनतम मजदूरी 700 रुपये प्रतिदिन करने की मांग उठाई गई। सभा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करने, शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने और गरीब बच्चों को निशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की भी मांग की।

संयोजक राम अवतार दास और सत्यानंद कुमार ने कहा कि संपतचक की कई मुसहरी बस्तियों में वर्षों पहले गरीबों को जमीन के पर्चे दिए गए, लेकिन अब तक उन्हें जमीन पर बसाया नहीं गया. खैरताली और दरियापुर में 10 अगस्त को गरीब परिवारों को बसाए जाने के बाद धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की गई. कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद्र ठाकुर ने किया. इस दौरान सरोज दास, रामपरी देवी, लक्ष्मी पासवान, धनराज पासवान, जगदीश आर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

गोनपुरा गांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

फर्जी रजिस्ट्री मामले में आठ के खिलाफ चार्जशीट, वैध खरीदारों में खुशी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा में प्रभारी मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने फहराया तिरंगा, परेड का किया निरीक्षण

error: