पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने अपराध एवं शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पिस्टल के साथ वीडियो वायरल करने के आरोप में रौशन कुमार तथा कृष्ण कुमार को भारत कोल्ड स्टोरेज, पानी टंकी के पास, थाना मालसलामी को गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
वहीं, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने शुभम राज, विमल कुमार महतो, विनय कुमार, निखिल कुमार तथा मो. मकसूद को गिरफ्तार किया। चौक थाना पुलिस के अनुसार, सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
