पंजाब

हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया

पानीपत, धर्मवीर शर्मा : डेरा सच्चा सौदा सिरसा के जिला पानीपत द्वारा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा के पावन एमएसजी अवतार महीने के उपलक्ष्य में ब्लॉक पानीपत इसराना काबडी, बापौली समालखा मतलौडा और नांगल खेड़ी में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। डेरा सच्चा सौदा सिरसा की साध संगत हर वर्ष पूज्य गुरु जी के जन्मदिन पर लाखों की संख्या में पौधारोपण करती है। सभी स्थानों पर पहले एक घंटा नाम चर्चा की गई जिसकी शुरुआत ब्लॉकों के जिम्मेवारो द्वारा डेरा सच्चा सौदा का पवित्र नारा धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा बोलकर वह साध संगत को अवतार महीने की बधाई देकर की गई। इसके बाद कविराज भाइयों ने पवित्र ग्रंथ से शब्दवाणी लगाई।

बता दे कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन सान्निध्य में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत अब तक 35 करोड़, 7 लाख, 92 हजार से अधिक पौधे रोपित कर चुकी है, जो आज विशाल पेड़ बनकर सृष्टि को स्वच्छ वायु की सौगात दे रहे हैं। वहीं पौधारोपण के क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा के नाम 15 अगस्त 2009 को मात्र 8 घंटों में 68 लाख 73 हजार 471 पौधे रोपित करने सहित कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।

आज शुक्रवार को पानीपत में 1000, काबडी 1500, नागलखेड़ी 1000,मतलौडा 200,बापौली 1000,समालखा में 500 पौधे रोपण किए गए। गांव रिसपुर के सरपंच पिता नरसिंह रावल ने मौके पर पहुंचकर साध संगत को अवतार महा की बधाई देते हुए कहा की बदलते समय के अनुसार पर्यावरण को बचाना भी बहुत जरूरी हो चुका है क्योंकि हम उस दौर से गुजर चुके हैं जिस समय लोग घर में रहने को मजबूर हो गए थे कोरोना काल में सबको महसूस हो गया था कि पेड़ पौधे हमारे लिए कितना जरूरी है। हम सभी को अपने घरों के आसपास खुले स्थानों पर पौधा रोपण जरूर करना चाहिए और उसकी पूरी देखभाल करनी चाहिए।

जिले के गांव जाटल के सरपंच हरपाल कादियान ने इस अभियान के तहत पौधा रोपण करते हुए कहा की डेरा सच्चा सौदा के सेवादार पौधा रोपण कर पर्यावरण को बचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। अगर पर्यावरण स्वच्छ होगा तो सभी लोग बीमारियों से भी बचे रहेंगे। लगातार डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मानवता भलाई कार्य करके अहम भूमिका निभा रहे हैं।गांव मतलौडा के सरपंच जसमेर सिंह ने डेरा सच्चा सौदा की साध संगत के साथ मिलकर पौधारोपण किया। उन्होंने साध संगत के इस काम की सराहना की और अपील कि है कि संगत एक सफाई अभियान भी करें जिसमें गांव के सफ़ाई कर्मचारी भी साथ रहेंगे। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार पूज्य गुरु जी के वचनों पर चलते हुए पौधारोपण, सफाई अभियान, रक्तदान, शरीर दान, आखे दान इन सब में रिकॉर्ड बना चुकी है शहर की जो सफाई डेरा सच्चा सौदा के सेवादार कर सकते हैं शायद ही कोई कर सकता हो

Related posts

खांडसा मंडी में डर का खेल! 1.5 करोड़ की अवैध फैक्ट्री पर चला पुलिस का बुलडोजर

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सोनीपत पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए

15 अगस्त पर गुरुग्राम किले में तब्दील, 11 नाकों पर नाकाबंदी; 4500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

error: