शेखपुरा, उमेश कुमार : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’*के क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने समीक्षा बैठक में बिजली विभाग को लंबित आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि योजना में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
क्या है योजना? बिल होगा शून्य
यह योजना केवल घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए है। उद्देश्य – बिजली बिल को ‘शून्य’ करना और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना। व्यावसायिक/औद्योगिक कनेक्शन पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।
सब्सिडी की दर :
- 1 KW: कुल ₹70,000 | सब्सिडी ₹30,000 | शुद्ध ₹40,000
- 2 KW: कुल ₹1,40,000 | सब्सिडी ₹60,000 | शुद्ध ₹80,000
- 3 KW: कुल ₹2,10,000 | सब्सिडी ₹78,000 तक | शुद्ध ₹1,32,000
सब्सिडी आवेदन स्वीकृत होने और नेट-मीटर लगने के 30 दिन के अंदर सीधे बैंक खाते में आएगी।
शेखपुरा से आई सफलता की खबर
योजना का असर शेखपुरा में दिखने लगा है। हुसैनाबाद के श्री अजय कुमार (उपभोक्ता संख्या 23810003797) ने 3KW का ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट लगवाया। नेट-मीटरिंग से उनके घर ने जितनी खपत की उससे ज्यादा बिजली ग्रिड को दी। नतीजा – इस महीने का बिजली बिल ₹0.00 और बची बिजली खाते में जमा।
आसान लोन और वारंटी
- सिर्फ 10% अग्रिम देना है। बाकी जन समर्थ पोर्टल से 6% ब्याज पर लोन
- हर महीने ₹3,000+ की बचत से EMI आसानी से निकल जाएगी
- सोलर पैनल – 25 साल वारंटी, इन्वर्टर – 5 साल वारंटी, 5 साल मुफ्त रखरखाव
- पैनल 5-7.5 फीट ऊंचाई पर लगेंगे, छत खाली रहेगी
आवेदन कैसे करें :
http://www.pmsuryaghar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।
