बिहार

भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया ने साझेदारी की

दिल्ली,  सोनू कुमार : पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ मिलकर प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है। संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह साझेदारी एयर इंडिया के व्यापक वैश्विक नेटवर्क और भारत के विविध पर्यटन विकल्पों का लाभ उठाकर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में देश की उपस्थिति को मजबूत करेगी।

उन्होंने कहा कि इस सहयोग में संयुक्त गंतव्य अभियान, स्टॉपओवर पर्यटन को बढ़ावा देना और विजिट इंडिया पास जैसी पहलों पर विचार करना शामिल होगा। श्री शेखावत ने कहा कि यह साझेदारी दुनिया भर के अधिक यात्रियों को भारत के शाश्वत, विविध और अविस्मरणीय आकर्षणों का अनुभव करने के लिए प्रेरित करेगी।

Related posts

आपसी समन्वय एवं सहयोग से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करावें चुनाव

‘सुधा’ को बनाएंगे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड, नालंदा में दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर दान गबन की जांच में फोरेंसिक ऑडिटर शामिल करने के दिए निर्देश

error: