बिहार

कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए रेल परियोजना को दी मंज़ूरी

दिल्ली, सोनू कुमार : आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बल्लारी-गुंटकल खंड की तीसरी और चौथी रेल लाइन को 1,264 करोड़ रुपये की कुल लागत से मंजूरी दे दी है। इससे भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क लगभग 46 किलोमीटर बढ़ जाएगा। आज दोपहर नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इससे आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बीच संपर्क बेहतर होगा। यह परियोजना प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत बनाई गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य एकीकृत योजना और हितधारकों के परामर्श के माध्यम से बहु-मार्गीय संपर्क और लॉजिस्टिक दक्षता को बढ़ाना है। इससे लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी। यह परियोजना कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों को कवर करेगी। प्रस्तावित बहु-मार्गीय परियोजना से लगभग 99 गांवों तक संपर्क बढ़ेगा, जिनकी आबादी लगभग सात लाख है।

गौरतलब कर दूं कि मंत्रिमंडल ने देश में तीन समर्पित रासायनिक पार्क स्थापित करने के लिए भारत औद्योगिक विकास योजना रसायन या भव्य-रसायन योजना को भी मंजूरी दे दी है। इस योजना की घोषणा 2026-27 के केंद्रीय बजट में की गई थी। इस योजना के लिए कुल 33 करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन किया जाएगा। इसमें पार्क के भीतर साझा बुनियादी ढा़ंचा सुविधाओं और बुनियादी उपयोगिताओं की स्थापना की लागत के लिए 30 करोड़ रुपये और प्रशासनिक व्यय के रूप में 30 करोड़ रुपये शामिल हैं। यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक पांच वर्ष की अवधि के लिए लागू रहेगी। केंद्र सरकार प्रति पार्क 10 करोड़ रुपये तक का अनुदान प्रदान करेगी। यह अनुदान संबंधित राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम 500 करोड़ रुपये के योगदान के अंतर्गत होगा।

Related posts

दानापुर में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने सोनू सिंह को गोलियों से भूना डाला, मौके पर मौत!

BIHAR BANDH : बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारत ने जानबूझकर पड़ोसी देश में बाढ़ लाने की पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों को किया खारिज

error: