क्राइमबिहार

फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 162 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, चोरी की अपाचे बाइक जब्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह करीब आठ बजे फुलकाहा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 162 लीटर नेपाली शराब के साथ शराब तस्करी के कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से शराब की बड़ी खेप लेकर कुछ तस्कर फुलकाहा-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर लक्ष्मीपुर सड़क स्थित शिव मंदिर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने नीरज कुमार यादव (20 वर्ष), पिता बाबूनंद यादव, निवासी लक्ष्मीपुर वार्ड-11 को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 540 बोतल नेपाली ‘दिलवाले’ शराब (कुल 162 लीटर) बरामद की गई। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त बाइक पर BR-38-J-5084 का नंबर प्लेट लगा था। प्रारंभिक जांच में बाइक चोरी की होने की जानकारी मिली है, जिसका उपयोग शराब तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस ने बरामद शराब, बाइक और गिरफ्तार तस्कर को कब्जे में लेकर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए अररिया जेल भेज दिया गया।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: