बिहार

विद्युत उपकरणों की चोरी रोकने को लेकर पुलिस-बिजली विभाग की संयुक्त बैठक

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक जहानाबाद की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस केंद्र में विद्युत उपकरणों की चोरी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बिजली विभाग के अधिकारी, लाइनमैन एवं मानव बल मौजूद रहे।

बैठक के दौरान जिन क्षेत्रों में विद्युत उपकरणों की चोरी की घटनाएं हुई हैं, वहां के लाइनमैन से विस्तृत जानकारी ली गई। भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा सतर्कता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

निर्णय लिया गया कि पुलिस एवं बिजली विभाग के आपसी समन्वय से प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि सरकारी संपत्ति की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान आमजन से भी अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में अपना सहयोग प्रदान करें।

Related posts

कटे होंठ एवं कटे तालु की समस्या से ग्रसित बच्चों की निःशुल्क सर्जरी : निशांत कुमार

दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हाजीपुर में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा-2026 : अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

error: