बिहार

बिहार सीएम ने बिहार पुलिस को सौंपी 48 बस, 30 चार पहिया वाहन और 6 एंबुलेंस, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पटना, नरेश अग्रवाल :  राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार पुलिस को नए वाहनों का तोहफा दिया।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ के सामने आयोजित कार्यक्रम में 48 पुलिस बस, 30 चार पहिया वाहन और 6 एंबुलेंस का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा

वाहनों के लोकार्पण से पहले सीएम ने अधिकारियों से इनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और पुलिस बल को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisements
Ad 1

सीएम ने कहा कि इन नए वाहनों के शामिल होने से :

  1. पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी
  2. गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी
  3. अपराध नियंत्रण और आपातकालीन स्थिति में तेजी से कार्रवाई संभव होगी
  4. आम जनता को बेहतर सुरक्षा और पुलिस सेवाएं मिलेंगी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिहार पुलिस को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए निरंतर काम कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह सहित गृह विभाग और पुलिस के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार ने सीएम को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

error: