बिहार

बरबीघा में PMSMA के तहत लगा निःशुल्क प्रसवपूर्व जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को मिलीं मुफ्त सेवाएं

शेखपुरा, पंकज कुमार : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अवसर पर गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र – सह रेफरल अस्पताल, बरबीघा में निःशुल्क प्रसवपूर्व देखभाल (ANC) सेवाएं एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन के जिला मिशन समन्वयक पंकज कुमार वर्मा ने गर्भवती महिलाओं को PMSMA और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) की जानकारी दी।

PMSMA के तहत मिलीं ये सुविधाएं:

शिविर में खून, पेशाब, अल्ट्रासाउंड, ब्लड प्रेशर और वजन की मुफ्त जांच की गई। आयरन-कैल्शियम की दवाएं भी निःशुल्क दी गईं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नुर फातिमा सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच की। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के MCP कार्ड पर लाल और सामान्य महिलाओं पर हरा स्टिकर लगाया गया।

Advertisements
Ad 1

PMMVY में आर्थिक सहायता:

पहले बच्चे पर ₹5,000 दो किश्तों में और दूसरे बच्चे के रूप में बेटी होने पर ₹6,000 की एकमुश्त राशि सीधे बैंक खाते में दी जाती है।

इस अवसर पर रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. फैसल अरशद, पंकज कुमार वर्मा, रूपेश शर्मा, PCI NGO से अंजनी कुमार, मुन्ना कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। सभी ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताया।

Related posts

आदर्श ग्राम योजना के तहत शेखपुरा के 21 गांवों का चयन, समाहरणालय में हुई कार्यशाला

किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगा एग्रीकल्चर फीडर से बिजली: सीएम सम्राट चौधरी

राज्य में बनेंगे एक करोड़ नए राशन कार्ड, सीएम सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश

error: