शेखपुरा, उमेश कुमार : केन्द्र सरकार की “प्रधानमंत्री अनु० जाति अभ्युदय योजना” के घटक “आदर्श ग्राम योजना” के सफल क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
डीएम ने बताया कि शेखपुरा जिले के कुल 21 गांवों का चयन आदर्श ग्राम योजना के तहत किया गया है।
प्रखंडवार चयनित गांवों की सूची:
- शेखपुरा: दुल्लापुर, मंदना, गुन्हेसा, हसौड़ी, बॉकरपुर बॉक
- बरबीघा: मलिकचक, उखदी, कन्हौली, मिर्जापुर, मिल्कीचक, गोडड़ीह
- अरियरी: रंका, उसरी, बहादुरपुर, देवपुरी
- शेखोपुरसराय: शादिकपुर
- चेवाड़ा: माने, बेंन्गुचा
- घाटकुसुम्भा: पानापुर, जितवारपुर, बेलौनी
योजना के मुख्य बिंदु
जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अरुण कुमार ने बताया कि जिन गांवों में 2011 की जनगणना के अनुसार SC आबादी 40% या 500 से अधिक है, उन्हें इस योजना में शामिल किया गया है।
गांवों के समग्र विकास के लिए 10 प्रमुख क्षेत्रों में 50 मानकों के आधार पर ग्राम विकास योजना बनाई जाएगी।
10 क्षेत्र: पेयजल और स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें और आवास, विद्युत, कृषि पद्धति, वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण, जीवन यापन और कौशल विकास।
सभी चयनित गांवों में ‘अजय’ मोबाइल ऐप के माध्यम से विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके बाद ग्राम सभा से स्वीकृति लेकर जिला स्तर से अंतिम अनुमोदन होगा।
कार्यशाला में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी BDO, पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी और सर्वेक्षण टीम के सदस्य उपस्थित थे।
