बिहार

किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगा एग्रीकल्चर फीडर से बिजली: सीएम सम्राट चौधरी

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी के साथ बिहार में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक एग्रीकल्चर फीडर से निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया।

बैठक के मुख्य बिंदु:

  1. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: प्रभावी क्रियान्वयन कर लक्ष्य तेजी से प्राप्त करने का निर्देश। पात्र परिवारों तक लाभ पहुंचाने के लिए जागरूकता बढ़ाने और प्रक्रिया सरल करने को कहा।
  2. पीएम-कुसुम योजना: कृषि क्षेत्र के सौरकरण को गति देने पर बल। किसानों को सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई सुविधा देने से लागत कम होगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
  3. फ्लोटिंग सोलर: बिहार में जलाशयों पर फ्लोटिंग सोलर की अपार संभावना। वैज्ञानिक अध्ययन कर नई परियोजनाओं की कार्ययोजना बनाने का निर्देश।
  4. ग्रीन हाइड्रोजन नीति: राज्य के लिए ग्रीन हाइड्रोजन नीति तैयार करने की दिशा में काम शुरू करने पर सहमति।
  5. निजी निवेश: नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निजी निवेश आकर्षित करने के लिए अनुकूल और पारदर्शी माहौल बनाने के निर्देश।
  6. समयबद्ध क्रियान्वयन: सभी योजनाओं को समय पर लागू कर प्रधानमंत्री के स्वच्छ एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा के लक्ष्य को प्राप्त करने पर जोर।

क्या कहा मुख्यमंत्री ने:

Advertisements
Ad 1

सीएम ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए भारत को स्वच्छ एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा की ओर तेजी से बढ़ना होगा। बिहार की सौर ऊर्जा क्षमता का वैज्ञानिक आकलन कर उसका अधिकतम उपयोग किया जाए। केंद्रीय मंत्री के सुझावों पर तेजी से काम होगा।

कौन रहे मौजूद:

बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल,मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत,भारत सरकार के सचिव श्री संतोष कुमार सारंगी, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अजय यादव सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। दिल्ली से भारत सरकार के सचिव और जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

Related posts

बरबीघा में PMSMA के तहत लगा निःशुल्क प्रसवपूर्व जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को मिलीं मुफ्त सेवाएं

आदर्श ग्राम योजना के तहत शेखपुरा के 21 गांवों का चयन, समाहरणालय में हुई कार्यशाला

राज्य में बनेंगे एक करोड़ नए राशन कार्ड, सीएम सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश

error: