बिहार

शेखपुरा डीएम ने किया उद्यान योजनाओं का निरीक्षण : ड्रैगन फ्रूट की खेती बढ़ाने पर जोर

शेखपुरा, पंकज कुमार : जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने शुक्रवार को उद्यान कार्यालय की योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बरबीघा, अहियापुर और भदरथी गांवों में बागवानी योजनाओं का हाल जाना और किसानों से सीधा संवाद किया।

  1. बरबीघा में कंपनी की लापरवाही पर कार्रवाई:
    DM ने ग्राम धरसेनी, प्रखंड बरबीघा में बागवानी विकास निश्चय योजना के तहत उच्च तकनीकी बागवानी से लाभान्वित किसान रामशंकर से बात की। किसान ने बताया कि अग्र पंक्ति प्रत्यक्षण FLD में शेडनेट लगाया है और अभी गोभी तथा झिंगी रहित खीरा की खेती की है। लेकिन कंपनी ने सही पौधा नहीं दिया। इस पर डीएम ने जिला उद्यान पदाधिकारी को किसान से लिखित आवेदन लेकर कंपनी से सही पौधा दिलवाने का निर्देश दिया।
  2. ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा:
    निरीक्षण के दौरान DM ने ग्राम अहियापुर में हो रही ड्रैगन फ्रूट की खेती देखी। उन्होंने जिला उद्यान पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करें और खेती लगवाएं।
  3. नीलगाय से निजात का भरोसा:
    फसल विविधीकरण योजना के तहत डीएम ने ग्राम भदरथी में लगे सेव, बेर आदि बागों का निरीक्षण किया। वहां खेती कर रहे किसानों ने नीलगाय से फसल को हो रहे नुकसान की शिकायत की। डीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि नीलगाय की समस्या का शीघ्र निष्पादन किया जाएगा।

Related posts

पीतल के महादेव मंदिर में नाग-नागिन के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

समालखा में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू उल्टा कर जताया विरोध

रैयाम एवं सकरी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र विस्तार को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : श्री संजय कुमार

error: