बिहार

पटना में पिपिंग सेरेमनी आयोजित, विनय कुमार रंजन बने पुलिस उपाधीक्षक

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना ने परिवीक्षाधीन पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार रंजन को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद के बैच पहनाकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि यह सम्मान विनय कुमार रंजन की कठिन मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है। साथ ही यह जनसेवा, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी और उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। पटना पुलिस परिवार की ओर से उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

भ्रष्टाचार मुक्त बिहार : CM सम्राट चौधरी का ऐलान, हर जिले में खुलेगा निगरानी थाना

बिहार; पटना मेट्रो का विस्तार : सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन का उद्घाटन किया, प्री-पेड स्मार्ट कार्ड लॉन्च

शेखपुरा में प्रोजेक्ट स्वाभिमान के तहत 2 हफ्ते में बनेंगे 15 हजार दस्तावेज, 55 ईंट-भट्ठों पर खुलेंगे क्रेच-सह-लर्निंग सेंटर

error: