बिहार

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास का आरोपी समेत दो गिरफ्तार, 7 शराबी भी दबोचे

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के नामजद आरोपी एवं फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में सात लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 7.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, चौक थाना कांड संख्या-361/26 (हत्या के प्रयास) के नामजद आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया।

वहीं चौक थाना कांड संख्या-331/26 के फरार शराब तस्कर विशाल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में नीरज कुमार (मथनीपर), गौरीशंकर (बक्शी मैदान), राहुल कुमार, बिट्टू, संतोष कुमार (तीनों कमाशिको), मनोज कुमार एवं अरुण कुमार (दोनों हीरानंद साह की गली) को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। चौक थाना क्षेत्र के कौवाखोह नहर के पास छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। हालांकि इस मामले में शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। चौक थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

पीतल के महादेव मंदिर में नाग-नागिन के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

समालखा में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू उल्टा कर जताया विरोध

रैयाम एवं सकरी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र विस्तार को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : श्री संजय कुमार

error: