बिहार

स्व. बजरंग अग्रवाल की पुण्य स्मृति में मेगा रक्तदान शिविर, 40 लोगों ने किया रक्तदान

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) राधेश्याम परिवार, पटना सिटी की ओर से स्वर्गीय बजरंग अग्रवाल की पुण्य स्मृति में चौक स्थित जालान भवन में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मां वैष्णो वर्ल्ड सेंटर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 40 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। राधेश्याम परिवार की संस्थापिका शोभा गुप्ता ने कहा कि संस्था हमेशा जनकल्याण और मानव सेवा के कार्यों के लिए निस्वार्थ भाव से समर्पित रही है तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापिका शोभा गुप्ता एवं श्रीमती शकुंतला अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisements
Ad 1

शिविर के सफल आयोजन में व्यवस्थापक चक्रेश अग्रवाल, आलोक गुप्ता, सशांक अग्रवाल, आनंद कमलिया, अमित पांडे, बाबूलाल अग्रवाल, संगीता पोद्दार, सेजल झुनझुनवाला, संजीव मिश्रा, पंकज लॉयलका एवं रणजीत मित्तल ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। संस्था ने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।

Related posts

मणिअप्पा पंचायत बनी जनभागीदारी आधारित ग्रामीण विकास की मिसाल

विश्व पटल पर भारतीय रेत कला का गौरव : मधुरेंद्र कुमार को अमेरिका इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की उपाधि

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास का आरोपी समेत दो गिरफ्तार, 7 शराबी भी दबोचे

error: